रविवार, 25 जनवरी 2026

सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं बीएमओ नवागढ़ डॉ विकास पांडेय के नेतृत्व में पर सीएचसी नवागढ़ में संगोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नवागढ़ में आयोजित संगोष्ठी में बेबी किट का वितरण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 जनवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ जिला बेमेतरा द्वारा सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में नवागढ़ बीएमओ डॉ. विकास पांडेय एवं बीपीएम सीके देवांगन के नेतृत्व में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बीपीएम सीके देवांगन एवं प्रभारी बीईटीओ यूआर ध्रुव के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में जानकारी बताया गया। साथ ही इससे संबंधित अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय नारा को दोहराया गया - 
छत्तीसगढ़ का प्रण, हर बेटी को जीवन।
बेटियों का जन्म उत्सव, समानता का उत्सव।।

बेबी किट का वितरण - कार्यक्रम के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में नवजात बालिकाओं के परिजनों को बेबी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ स्वाति, डॉ लवनीश, नर्सिंग स्टाफ हुलेश्वरी, रुक्मिणी, जितेंद्र, सोमारानी उपस्थित रहे। 
शिविर में उपस्थित - स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में आयोजित शिविर में बीएमओ नवागढ़ डॉ. विकास पांडेय, बीपीएम सीके देवांगन, यूआर ध्रुव, एसटीएस प्रमोद साहु, एस ठाकुर, एन पासवान पर्यवेक्षक, समस्त सुपरवाइजर नवागढ़, समस्त सीएचओ, आरएचओ मितानिन ब्लॉक समन्वयक, प्रशिक्षक, एसपीएस, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

1.80 करोड़ की लागत से बनी सड़क 6 माह भी नहीं टीकी, हुआ जर्जर

मुख्य मार्ग से टेढ़ी तक 4 किमी सड़क मार्ग निर्माण को हो रहा 9 माह, मगर 6 माह में हुआ बदहाल  सड़क की स्थिति ने खोली विभाग की कार्यशैली व गुणवत...