कलेक्टर के निर्देशन व सीएचएमओ के मार्गदर्शन पर टीबी मुक्त पंचायत अभियान तहत जिला जेल बेमेतरा में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई जानकारी

सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू एवं जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 133 बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 8 जनवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के द्वारा टीबी मुक्त पंचायत जागरूकता टीबी की पहचान एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में टीबी के शंकास्पद मरीज की खोज की जानी है, उक्त अभियान तहत दिनांक 8 जनवरी को जिला जेल बेमेतरा में निरुद्ध बंदियों का शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता के साथ टीबी एवं एचआईवी/एड्स, सिफलिश की जानकारी एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दिया गया तथा मौके पर जांच भी किया गया। 
यह जागरूकता एवं परीक्षण अभियान टीबी मुक्त पंचायत, एड्स का ज्ञान बचाए जान के नारे के साथ डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर दिनेश जायसवाल एवं एचआईवी/एड्स नियंत्रण, सिफलिश पर आईसीटीसी परामर्शदाता पुराणिक नायक के द्वारा लक्षण व उपचार के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। श्री जायसवाल ने बताया कि जिनको लगातार खासी, बलगम में खून आना, वजन का कम होना, आदि लगे तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर जांच कराने की सलाह के साथ मिलने वाली दवाई, निश्चय पोषण योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
    इस स्वास्थ्य जागरूकता एवं परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा जिला जेल में 133 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण लक्षण आधार पर टीबी स्क्रीनिंग जिला समन्वयक दिनेश जायसवाल द्वारा किया गया। इसके साथ साथ एचआईवी/एड्स, सिफलिश, हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी का रक्त जांच आईसीटीसी लैब टेक्नोलॉजिस्ट संजय कुमार तिवारी द्वारा किया गया। 
     यह शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन के साथ सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू एवं जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय के नेतृत्व मे आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में एचआईवी, टीबी होने के कारण, बचाव पर बंदियों को जानकारी विस्तृत रूप से साझा किया गया। साथ में टीबी होने के लक्षण पर चर्चा कर स्क्रीनिन भी किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर में जिला जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से जिला समन्वयक दिनेश जायसवाल, सीनियर ट्रीटमेंट लेबोरेटरी सुपरवाइजर अरुण राजपुत, एमएलटी पुष्कर अवस्थी एवं आईसीटीसी जिला चिकित्सालय बेमेतरा से परामर्शदाता पुराणिक नायक, आईसीटीसी लैब टेक्नोलॉजिस्ट संजय तिवारी के साथ जिला जेल से फार्मासिस्ट दीक्षा अंगारे, हेड कांस्टेबल मनीराम पैकरा, प्रहरी राधे नेताम एवं समस्त जेल स्टॉफ उपस्थित रहे।