शासकीय स्कूल बारगांव बेरला के चयनित छात्र शामिल होंगे जम्बूरी कैंप में
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला 8 जनवरी 2026 - जिलें के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव बेरला के चयनित छात्रों को प्राचार्य श्याम सिंह सहित अन्य सभी स्टाप द्वारा जम्बूरी दुधली बालोद में शामिल होने के लिए रवाना किया गया। वहीं प्राचार्य ने चयनित छात्रों को राष्ट्र छात्र शिक्षा और शिक्षक के महत्व की जानकारी दिये। देवधर कुमार देवांगन, महेश कुमार बांधे, हरीश साहू, भीष्म देव साहू, संजय बन्छोर, श्याम सुन्दर साहू, हिमाचल साहू, डी जी रानी साहू, पूर्णिमा साहू, भूपेश सिन्हा सबने छात्रों को अपने आशीर्वाद दिये एवं विद्यार्थियों द्वारा बधाई शुभकामनाए देते हुए हर्षोल्लास सहित रोवर लिडर ब्याख्याता डीआर साहू सहित चयनित छात्र चंदन साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, पुष्पा साहू, रेशमी सेन, दिया पाल, ईशा निषाद, तनु साहू, भावना देवांगन जम्बूरी मे सम्मिलित होने प्रस्थान किये।