प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 जनवरी 2026 - संस्कृति, विचार और राष्ट्रबोध के सशक्त स्वर एवं भारत के सुप्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास से बेमेतरा के भाजपा कार्यकर्ता व जनसेवक शिवम तिवारी ने आरंग में सौजन्य मुलाकात किये। उनकी ओजस्वी कविताएँ भारतीय संस्कृति, मर्यादा और राष्ट्रभाव को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। डॉ कुमार विश्वास से बातचीत के दौरान देश के संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।