सिविल सर्जन बेमेतरा डॉ लोकेश साहू ने किया वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

विमोचन पश्चात विभाग के स्टाफ को हुआ कैलेंडर का वितरण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 जनवरी 2026 - सयुक्त स्वास्थ कर्मचारी संघ छग के आगामी वार्षिक कैलेंडर 2026 का दुर्ग संभाग अध्यक्ष विजय डोरे के नेत्तृत्व मे जिला हॉस्पिटल बेमेतरा के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में 16 जनवरी को जिला हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के द्वारा संघ के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन किया गया। विमोचन के पश्चात जिला हॉस्पिटल के समस्त विभाग के कर्मचारी को वार्षिक कैलेंडर का वितरण किया गया।