शबरी की रामभक्ति हैं सर्वश्रेष्ठ - व्याख्याकार आजु राम

नपं साजा में चार दिवसीय अखंड नवधा रामायण सम्मेलन का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 06 जनवरी 2026 - लोकरंजन से जन समुदाय में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने की दृष्टि से श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं मानस परिवार नगर पंचायत साजा द्वारा चार दिवसीय अखंड नवधा रामायण सम्मेलन का आयोजन बाज़ार चौक स्थित दुर्गा सांस्कृतिक मंच पर किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ धमतरी, बेमेतरा, दुर्ग सहित अन्य जिलों की मानस मंडलियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। 
     जिसमे तीसरे‌ दिवस प्रदेश के चर्चित और भजनों को प्रस्तुत करने वाली मंडलियों ने संगीतबद्ध मानस गान कर दर्शकों को बांधने, रामभक्ति, मर्यादित जीवन शैली को अपनाने की प्रेरणा दी। 
जय गंगा मानस मंडली चंडीधाम नेवनारा के मानस व्याख्याकार आजु राम साहू ने शबरी के रामभक्ति को श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि प्रेम निश्चल और बिना किसी स्वार्थ के होना ही श्रेष्ठ और पवित्र है। 
    लोक संस्कृति कर्मी और जनजाति शोधार्थी राम कुमार वर्मा ने बताया कि काफी संख्या उपस्थित श्रोताओं दर्शकों की उपस्थिति में मंडलियों के सदस्यों अरण्य काण्ड के दोहा, चौपाईयों का गायन के साथ कथाओं में रामवन गमन के समय सीता जी का साथ में जाने, रावण के मामा मारिच संवाद की चर्चा कर राक्षसराज रावण को मामा मारिच की राम से दुश्मनी न करने की बातों को उपदेशात्मकता मान कर क्रोधित होने को उसके कुल के नाश का कारण बताया गया। साथ में माता पार्वती के जन्म की कथा बताते हुए श्री राम मानस परिवार के सदस्यों के कहा कि वह शिव को पति के रुप में प्राप्त करना चाहती थी। यही बात ऋषि नारद ने उन्हें हस्तरेखा देख कर बतायी। ग्रामीण क्षेत्र से आई हुई मंडलियों द्वारा प्राचीन नवधा रामायण शैली में सुमधुर लोक भजनों, काया खंडी भजनों सहित संत तुलसीदास, मीराबाई, रहीम, कबीर दास आदि की सखियों के द्वारा लोगों को सीधे मानस संवाद से जोड़ने का प्रयास किया। 
   हनुमान चालीसा पाठ, मानस परिवार व नगर वासियों के सहयोग से आयोजित दूसरे वर्ष के आयोजन में विशेष सहयोगी नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा सहित आयुष वर्मा, वीरेंद्र निषाद, अजय यादव, सागर निर्मलकर, यशवंत शर्मा, दीपक, सुनील राजपूत, दीपक जायसवाल, दीपक वर्मा, गजेंद्र साहू, नानू सिन्हा, नमन साहू, आकाश ताम्रकार, लक्की सिंह, भूपेंद्र सोनी, पवन सिंह, किशन आदि सक्रियता से सहयोग कर रहे हैं। मंच संचालक व उद्घोषक के रुप में रामाधार पटेल व किशन साहू आदि सहयोग कर रहे हैं। 
        दर्शकों, श्रोताओं के रुप में नगर पंचायत साजा सहित निकटतम ग्राम जांता, मुसवा, अमलीडीह, मोहतरा, तेंदूभाटा, मोहगांव, डोंगीतराई, कजरा, बोड़ आदि के मानस प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजकों की ओर से सदाबहार दानदाताओं से प्राप्त नकद राशि, सदग्रंथों, केलैंडर, श्रीफल सभी सहभागी मानस मंडलियों को भेंट की जा रही है।आयोजकों ने श्रद्धालुओं और मानस प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में प्रतिदिन प्रातः काल से लेकर देर रात तक अपनी उपस्थिति बनाएं रखने की अपील की है।