राम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जन्म के पापों का हो जाता है निवारण - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम में ग्राम बहेरा (क) पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जनवरी 2026 - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम बहेरा (का) में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं नवधा रामायण समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित श्री रामकथा महोत्सव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने सर्व प्रथम प्रभु श्रीरामचंद्र भगवान का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए, साथ ही समस्त जनमानस के सुख समृद्धि की कामना की। 
   इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के इष्ट हैं राम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जन्म के पापों का निवारण हो जाता है। ऐसे में समिति के द्वारा जो यह राम कथा महोत्सव मनाने का जो निर्णय लिया गया है वह बहुत ही सराहनीय है। मैं समिति को आभार करता हूं जिन्होंने मुझे इस पावन महोत्सव में आमंत्रित किया तथा मुझे भी राम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 
      इस शुभ अवसर पर मिथलेश वर्मा, प्रांजल तिवारी, ऋषि वर्मा, टेक सिंह साहू, महेतर वर्मा एवं नवधा समिति सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।