आयोजन में जन प्रतिनिधि, पलकों के साथ नगरवासी रहे उपस्थित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिला के नगर पंचायत बेरला के उदय एकेडमीक स्कूल में वर्ष 2026 एनवल फंक्शन आयोजित हुआ, जिसमे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा व भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी नितेश सोनी शामिल हुए। साथ ही राहुल टिकरिहा ने नन्हे बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए संबोधन कर स्कूल प्रबंधन को आयोजन के लिए बधाई दिए।
कार्यक्रम में बच्चों ने छत्तीसगढ़ पारम्परिक, धार्मिक, देशभक्ति जैसे अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दी। इस वार्षिकोत्सव के आयोजन में जिला पंचायत सभापति प्रीतम चन्देल, नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल देशलहरा, आशीष सोनी, हितेश निर्मलकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।