स्वास्थ्य केंद्र साजा की टीम द्वारा नगर के सभी छात्रावासों में बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जांच
स्वास्थ्य जांच में टीम को 10 बच्चें मिले सिकलिंग पॉजिटिव
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 जनवरी 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन पर सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य पर ध्यान देने के उद्देश्य को लेकर विशेष अभियान चलाते हुए शिविरों का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों व स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा हैं।
इसी के तहत जिलें के साजा ब्लाक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच टीम का गठन किया गया। उक्त गठित स्वास्थ्य जांच टीम द्वारा नगर पंचायत साजा के सभी आवासीय छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्रावासों में निवासरत स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
जिसके अंतर्गत आज 10/1/26 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साजा के चिकित्सक टीम के द्वारा पोस्ट मैट्रिक बालिका हॉस्टल, प्री मैट्रिक बालिका हॉस्टल, पोस्ट व प्री मैट्रिक बालक हॉस्टल, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय (छात्रावास) के बालक बालिकाओं का एचबी, सिकलिंग जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य जांच टीम द्वारा सभी छात्रावासों में बच्चों का जांच किया गया, जिसमें एचबी जांच 129, सिकलिंग जांच 129, सामान्य स्वास्थ्य जांच 40 बच्चों का किया गया। जिसमें सिकलिंग जांच में चारों हॉस्टल से 10 बच्चें पॉजिटिव पाए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा से स्वास्थ्य जांच टीम में नीलेश देवांगन आरएमए, श्रीमती देवती सेन आरएमए, कमलेश्वर वर्मा लैब टेक्नीशियन, कु रिंकी साहू लैब टेक्नीशियन, अभिषेक राजपूत आईसीटीसी, दोमेश्वरी देवांगन आरएमएनसी, रोहित बघेल वाहन चालक के साथ छात्रावासों के शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे।