एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर चोरी गए मोटर सायकल सहित आरोपी गिरफ्तार

साइबर सेल एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल बेमेतरा एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम की संयुक्त ने मोटर सायकल चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए चोरी गए मोटर सायकल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
 प्रार्थी भुषण यादव उम्र 27 वर्ष निवासी बोरसी पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.01.2026 को रात्रि करीबन 08 बजे ग्राम बोरसी के यात्री प्रतिक्षालय के सामने पक्की सड़क खुला स्थान से इसका मोटर सायकल वाहन क्रयाक CG 25 R 1987 सिल्वर रंग पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 45000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खुले स्थान से चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला में धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
    प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर सुचना पर ग्राम सिलघट निवासी मोनू मरकाम को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी मोनू मरकाम के कब्जे से चोरी गए मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 25 R 1987 कीमती लगभग 45000 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया है। 
  आरोपी मोनू मरकाम ऊर्फ मोन्टू पिता कन्हैया मरकाम उम्र 23 वर्ष निवासी सिलघट चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा को आज दिनांक 10.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार वैधानिक कार्यवाही की गई। 
      इस संपूर्ण कार्रवाई में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, संतोष धीवर एवं चौकी कंडरका से प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, आरक्षक मुरली प्रसाद सोनी व अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।