गब्दा (बेरला) में रही गणतंत्र की गूंज
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 जनवरी 2026 - देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर ग्राम गब्दा (बेरला) के शासकीय विद्यालय में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। तिरंगे की आन-बान-शान के बीच आयोजित इस राष्ट्रीय पर्व के समारोह में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों के साथ राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा की।
छात्रों को मिली शिक्षा की सौगात
राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के बेरला ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय निषाद अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की। ब्लाक अध्यक्ष धनंजय निषाद की ओर से विद्यालय के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को कॉपी और पेन वितरित किए गए।
राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "गणतंत्र की सार्थकता तभी है जब हमारा हर बच्चा शिक्षित हो। कलम के माध्यम से ही बच्चे अपना, प्रदेश और देश के भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।"
वरिष्ठजन और ग्रामीण रहे उपस्थित
इस गरिमामयी समारोह में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के चंदरीका निषाद, नेतराम वर्मा, दिलीप वर्मा, जगदीश निषाद, धनसिंह निषाद, नंदू निषाद, गजेंद्र निषाद और राजा वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। शाला प्रबंधन की ओर से सरिता नेताम, पात्रे सर और ग्राम गब्दा के समस्त निवासियों ने इस आयोजन में सहभागिता की। ग्रामीणों ने पार्टी की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति नया जोश भरता है।