परपोड़ी में कबीर पंथियों ने फ्लैक्स चोरी की थाने में लिखाई रिपोर्ट

मामला नगर पंचायत परपोड़ी में लगे फ्लैक्स को चोरी करने का 

धर्म व समाज के लोग पहुंचे थाना, शिकायत कर जल्द कार्यवाही की रखी मांग 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 7 जनवरी 2026 - जिलें के नगर पंचायत परपोड़ी में फ्लैक्स चोरी होने का मामला सामने आया। जिसको लेकर संबंधित धर्म व समाज के लोग थाना पहुंचे और शिकायत कर जल्द कार्यवाही की मांग रखी।  
        प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परपोड़ी के बस स्टैंड के पास कबीर पंथ का एक फ्लैक्स पंथ के लोगों द्वारा लगाया गया था। उस फ्लैक्स में नवोदित आचार्य उदित मुनि नाम साहब के 23 जनवरी को चादर तिलक समारोह की जानकारी थी। उस फ्लैक्स को अज्ञात लोगों द्वारा बुधवार रात में चोरी करके ले जाने की बात कही जा रही हैं। इससे समाज व पंथ के लोगों में रोष व्याप्त हो गया, जिसकी शिकायत को लेकर वे एकत्रित होकर पुलिस थाना परपोड़ी में जाकर उक्त घटना को बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह धर्म व समाज के साथ किया गया गलत कार्य है, जिस पर जल्द कार्यवाही कर दोषी को कड़ी सजा दी जाए, अन्यथा पंथ, समाज के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। थाना पहुंचने वालों में महंत सजीवन दास, महंत महेश्वर दास, नीलू साहू, चिमन दास, मकसूदन साहू, नैनदास, डाकवर दास गुरू गोसाई, संजय गोस्वामी, पप्पू गोसाई सहित महिलाएं बच्चे व नगर, आसपास के ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

     "पंथ समाज के लोगों द्वारा फ्लैक्स चोरी के संबंध में शिकायत किया है, जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, अज्ञात व्यक्ति का पता लगाया जा रहा हैं, जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की जाएगी। --- अलील चंद, थाना प्रभारी परपोड़ी"