नवागढ़ क्षेत्र के सरपंचों ने एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू से की सौजन्य मुलाकात

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जनवरी 2026 - नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों के सरपंचों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) से सौजन्य मुलाकात की। 
     इस अवसर पर सरपंचों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एसएसपी बेमेतरा का आत्मीय स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, जन सहयोग से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने सहित ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई। 
          नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतिमपुर सरपंच जगोल चेलक, ग्राम अतरगंवा सरपंच धर्मेन्द्र कंठले, ग्राम बाराडेरा सरपंच काशी बांधे, ग्राम मगरघटा सरपंच योगेश जांगडे, ग्राम नगधा सरपंच अर्जुन बांधे, ग्राम दर्री सरपंच देवादास डहरिया, ग्राम हेमाबंध सरपंच धिरेन्द्र मारकण्डेय, ग्राम उसलापुर सरपंच प्रमोद चतुर्वेदी एवं हेमाबंध के पूर्व सरपंच प्रमोद मारकण्डेय इस सौजन्य मुलाकात में उपस्थित रहे। 
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने सरपंचों से निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।