थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की सट्टा पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 19 जनवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति मणीकंचन के सामने वार्ड नंबर 21 कुर्मीपारा बेमेतरा में अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख कर लोगों को सट्टा खेला रहा है की सुचना पर थाना बेमेतरा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
जिस पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी खेलन साहू पिता हरिराम साहू उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड 18 बाजारपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 6670 रूपये एवं 07 नग सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, मनीष मिश्रा, राहुल यादव सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।