एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने रिक्त आरक्षक (जीडी) के चयनित उम्मीदवारों को प्रदान किया नियुक्ति आदेश

एसएसपी बेमेतरा ने नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए पुलिस सेवा के उद्देश्य का किया मार्गदर्शन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती के अंतर्गत दुर्ग रेंज में बेमेतरा जिले के रिक्त आरक्षक (जीडी)/(ट्रेड-कुक) पद के लिए चयनित नवनियुक्त आरक्षकों के दस्तावेजों एवं चरित्र सत्यापन उपरांत उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर 11 नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया गया। 
       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सभी चयनित नवनियुक्त आरक्षकों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ आम जनता की सेवा करने हेतु प्रेरित किया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए पुलिस सेवा के उद्देश्य के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। 
 नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले 11 नवनियुक्त आरक्षकों अविनाश कुमार, नितेश कुमार, नेहा वर्मा, निर्जला, मोनिका, पूर्णिमा मंडावी, भोलाराम चंद्रवंशी, दीलाराम साहू, देवनंद रात्रे, दीनू, सतीश कुमार ध्रर्वे में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। अब तक कुल 61 नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया है।   
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं स्थापना/एसआरसी लिपिक सउनि (अ) महेन्द्र कुमार भुआर्य, मीडिया बंधु सहित पुलिस कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।