साइबर सेल एवं थाना दाढी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोन्ड्रे एवं साइबर सेल व थाना दाढी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर बिही घाट हाफ नदी किनारे ग्राम नवागांव कला में रेड कार्यवाही कर 08 जुआड़ी से नगदी रकम 50620 रूपये एवं 52 पत्ती तास व एक नग प्लास्टिक की चटाई, विभिन्न कंपनी के 07 नग मोबाईल, 02 नग मोटर साइकिल को जप्त किया गया।
12 जनवरी 2026 को साइबर सेल एवं थाना दाढी पुलिस टीम को सूचना मिली कि बिही घाट हाफ नदी किनारे ग्राम नवागांव कला में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर साइबर सेल एवं थाना दाढी पुलिस टीम के द्वारा बिही घाट हाफ नदी किनारे ग्राम नवागांव कला में पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 08 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना दाढी में 01 प्रकरण दर्ज कर 08 जुआडियों युवराज पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी मोहतरा थाना व जिला बेमेतरा, श्याम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी माराडबरी थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली, संतोष बंजारे उम्र 40 वर्ष निवासी खपरी थाना नवागढ जिला बेमेतरा, विरेन्द्र पाल बोईरे उम्र 32 वर्ष निवासी लालबंद पारा नवागढ, राजकुमार घृतलहरे उम्र 47 वर्ष निवासी हेमाबंद थाना दाढी, मनीष शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी टेमरी थाना मुंगेली, सुनील विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी दाढी थाना दाढी, देवचरण कोशले उम्र 53 वर्ष निवासी मोतीनपुर थाना नवागढ जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 50620 रूपये एवं 52 पत्ती तास व एक नग प्लास्टिक की चटाई, विभिन्न कंपनी के 07 नग मोबाईल कीमती करीबन 35000 रूपये, 02 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 30000 रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 115620 रूपये को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, रेखन साहू, संतोष धीवर, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, विनोद सिंह, थाना दाढी से आरक्षक हेमप्रसाद साहू, फिरोज साहू सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।