सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के नेतृत्व पर पीजी कॉलेज बेमेतरा में रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने 21 यूनिट किया रक्तदान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 जनवरी 2026 - स्वामी विवेकानंद के जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा में स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय बेमेतरा, जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सेवा योजना और रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 21 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ।   
       यह रक्तदान शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन के साथ सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ पीआर पोपटानी एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ वीणा त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी जितेंद्र बारले एवं कॉलेज स्टाफ बीआर साहू, डॉ पायल गोस्वामी, डॉ राजश्री साहू, पुन्नी बाई केवर्थ, छात्र-छात्राएं और सभी सम्माननीयगण उपस्थित थे। पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर पीआर पोपटानी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, हरिशंकर एमएलटी, धनु वर्मा एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू काउंसलर, जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम एसटीआईं परामर्शदाता विनेश्वर जायसवाल, वाहन चालक रामचरण, ऋषि जांगड़े वार्ड बॉय आदि ने रक्तदान शिविर में सेवा प्रदान किया। 

रक्तदाताओं के नाम  
महेश्वर साहू, दुर्गेश्वरी साहू, राहुल जायसवाल, साहिल कुमार, डोमन कुमार, देवघर वर्मा, तारकेश्वर, मनजीत रात्रे, रामदेव साहू, स्नेहा सोनकर, बीआर साहू, प्रकाश रजक, भानु प्रताप, खुशी यादव, मनोज कुमार यादव, युवराज, राहुल पाल, देवेंद्र, पुन्नी बाई निषाद, दुष्यंत कुमार साहू, आसिफ राजा खान इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा।
       अंत में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया और स्वैच्छिक रक्तदान करने हेतु सभी रक्तदाताओं को जिला चिकित्सालय बेमेतरा के द्वारा धन्यवाद दिया गया।