थाना दाढी पुलिस टीम की गांजा पर कार्यवाही, 3.480 किग्रा गांजा के पौधे के साथ आरोपी गिरफ्तार
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 जनवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेमेतरा विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना दाढी पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 15 हजार रूपये से भी अधिक की 03 किलो 480 ग्राम एक कच्चा गांजा का पौधा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में 27 जनवरी 2026 को थाना दाढी को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम सनकपाट के रामचरन साहू अपने बाडी में गांजा का पौधा अवैध रूप से उगाकर बिक्री करने हेतु रखा है की सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना दाढी टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम सनकपाट में पहुचकर रामचरण के बाडी में एक गांजा का पौधा उगा हुआ मिला।
आरोपी रामचरण साहू पिता तिहारी साहू उम्र 45 वर्ष निवासी सनकपाट थाना दाढी जिला बेमेतरा के कब्जे से एक कच्चा गांजा का पौधा कुल वजनी 03 किलो 480 ग्राम कीमती करीबन 15000 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोन्ड्रे, प्रधान अशरफ खान, आरक्षक संजय चंद्राकर, हेम प्रसाद साहू, बिरेन्द्र चंद्रवंशी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समाज पर सकारात्मक प्रभाव
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
बेमेतरा पुलिस का संदेश - अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”