समारोह में निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उप निरीक्षक यागेश्वर देशमुख, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री हुए सम्मानित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 जनवरी 2026 - 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल के द्वारा बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एवं जिले के कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री प्रेमलता पदमाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा व अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिले के गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, शिक्षक/शिक्षिकाओं, मीडिया बंधुओं की उपस्थिति में परेड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बेमेतरा जिला पुलिस
बल को प्रथम प्लाटुन व द्वितीय प्लाटून एवं नगर सेना प्लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदान कर बेमेतरा पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी एवं कर्मचारियों रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो परेड कमांडर, सहायक उप निरीक्षक यागेश्वर देशमुख प्रथम प्लाटुन कमांडर, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री द्वितीय प्लाटुन कमांडर, नगर सेना हवलदार भुनेश्वर डेहरे तृतीय प्लाटून कमांडर की टीम को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।