शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

भाजपा सरकार को किसानों का एक-एक दाना खरीदना होगा, इसके लिए बड़ा आंदोलन भी करना पड़े तो किसान भाइयों के लिए वह भी करेंगे - पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया चक्का जाम 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 जनवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के द्वारा जिले के पंजीकृत किसानों का धान खरीदी किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ बेमेतरा जिले के ग्राम राका कटिया में राष्ट्रीय राजमार्ग मे चक्का जाम करके अपना विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने किया। इस चक्का जाम प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने बेमेतरा कलेक्टर को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौपा। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने लोगों से वादा किया था कि किसानों का पूरा धान खरीदा जाएगा, जबकि धान खरीदी की अंतिम तिथि को दो दिन शेष रह गए हैं और बेमेतरा जिले में अभी भी बड़ी संख्या में किसानों के धान सोसाइटी में नहीं खरीदे गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के द्वारा धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कहा गया कि जब तक सोसाइटी में पंजीकृत किसानों का पूरा धान सरकार के द्वारा नहीं खरीद लिया जाता तब तक धान की खरीदी बंद ना की जाए। साथ ही साथ जिले के किसानों का जो रकबा भाजपा सरकार के द्वारा किसानों को धोखा देते हुए काटा गया है उसे जोड़ा जाए एवं उन किसानों का भी धान खरीदा जाए। साथ ही साथ भाजपा ने चुनाव पूर्व बड़े-बड़े वादे किए थे, जिसमें एक वादा यह भी था कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर एक मुश्त किसानों को 3100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा, जिसे अब तक भाजपा ने सरकार बनने के बाद से नहीं किया है। इस ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने राज्य सरकार से मांग की है कि किसानों को एक मुश्त 3100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाए। 
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने इस दौरान जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही किसानों और आम जनता को धोखा देने का काम करते आई है। हमें शुरू से ही मालूम था कि जिस तरीके से धान की खरीदी की जा रही है, संभव ही नहीं है कि नियत समय में सभी किसानों के धान समय पर सरकार खरीदेगी। मैं तो पूर्व में भी कई बार बोल चुका हूं कि सरकार द्वारा तय की गई लिमिट में धान खरीदी संभव नहीं है, भाजपा सरकार किसानों को धोखा दे रही है। आखिरकार मेरे द्वारा पूर्व में कही गई बातें आज सत्य साबित होते हुए प्रतीत हो रहे हैं, भाजपा को केवल किसानों और आम जनता से वोट लेना आता है वोट लेने के बाद भाजपा और उनके जनप्रतिनिधि गण सिर्फ लूटने और कमाने में लग जाते हैं, उन्हें आम जनता, किसानों और गरीबों से कहीं कोई सरोकार नहीं रहता। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा शुरू से किसानों के साथ रही है और आगे भी रहेगी, इससे भी बड़ा आंदोलन करना पड़ा तो हम करेंगे, भाजपा सरकार को विवश कर देंगे की किसानों के एक-एक दाने को वह खरीदे। 
      इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा, कविता साहू, प्रांजल तिवारी, रवि परगनिहा, सुमित राजपूत, हरीश साहू, शशि प्रभा गायकवाड, सुशीला जोशी, चंद्र प्रकाश साहू, झम्मन बघेल, राजू साहू, सिद्धिक खान, विजय बघेल, सनत धर दिवान, सुमन गोस्वामी, जोगेंदर छाबड़ा, महावीर साहू, राजेंद्र वर्मा, विजय रात्रे, शिव वर्मा, शुभम गंधर्व, दीपक दिनकर, जावेद खान, मनोज शर्मा, राजकुमार बंजारे, उमेश साहू, रूबी सलूजा, योगिता साहू, लक्ष्मण साहू, बहल वर्मा, भुनेश्वर वर्मा, अजय राज सेन, दिलहरन साहू, बोधन साहू, भाव सिंह राज, योगेश संजय वर्मा, राजकुमार सेन, गुडडू सेन, रग्घू तिवारी, शिशिर दुबे, जयप्रकाश राज, संजय वर्मा, घनश्याम देवांगन, साहिल जोशी, प्रभुराम, अमलेश निषाद उपस्थित रहे। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...