नव वर्ष पर अधिकारियों ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं एवं बधाईयां
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 जनवरी 2026 - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा सुश्री प्रेमलता पदमाकर एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में 01 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की। एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने भी जिला पंचायत सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।