मड़ई मातर का आयोजन गांव की समृद्धि को प्रदर्शित करने के साथ ग्रामीण एकता एवं सुढृता को भी करता हैं व्यक्त - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

सुरुजपूरा (बेरला) के मड़ई मातर मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुरुजपूरा में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित मड़ई मातर मेला आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों एवं जन समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि मड़ई मातर मेला हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जीवंत उदाहरण है, जहां लोग आज भी गांव में प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन करते हैं। यह आयोजन केवल हमारी गांव की समृद्धि को प्रदर्शित नहीं करता है, बल्कि साथ-साथ यह ग्रामीण एकता एवं सुढृता को भी व्यक्त करता है। इस तरह के आयोजन में हम न केवल अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, बल्कि हम अपनी खुशियों को भी आपस में साझा करते हैं। 
     ग्राम सुरुजपूरा वासियों को इस मडई मातर मेला की शुभकामनाएं, आपस में इसी तरह भाईचारा बनाए रखते हुए खुशियों को एक दूसरे से साझा करें। साथ ही साथ पूर्व विधायक ने उन्हें आमंत्रित करने के लिए ग्राम पंचायत वासियो व सभी नागरिकों का साधुवाद किया, जिन्होंने उन्हें आमंत्रित किया। इस अवसर पर भारत पटेल, बलदाऊ पटेल, होली वर्मा, शिवदयाल साहू, राजकुमार साहू, उत्तम सिंह, श्याम बंजारे, राधेश्याम वर्मा, लक्ष्मण सिंह, दौलत सिंह, लवकुश ठाकुर, बलराम पटेल, अजय ठाकुर, झग्गर पटेल, हेमलाल वर्मा, नूतन वर्मा, सहदेव सिन्हा, पीलाराम, संतराम, आरती पटेल, कालिंदी सिन्हा, शामबाई, लक्ष्मी ठाकुर, घनश्याम देवांगन सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।