पत्नी की संदिग्ध मौत प्रकरण में आरोपी पति गिरफ्तार

थाना परपोडी पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जनवरी 2026 - थाना परपोडी में मर्ग सदर धारा 194 बीएनएसएस कायम किया गया है मर्ग सदर में मृतिका दमयन्ति सिन्हा के मायके पक्ष और अन्य लोगो से पुछताछ कर बयान लिया गया। जिसमें बताये कि 19 सितम्बर 2025 को दमाद किशुन सिन्हा फोन कर बताया है कि दमयन्ति सिन्हा को उल्टी दस्त हो रहा है। तबियत ज्यादा शराब हो गयी है। जिसको डॉक्टर के पास दिखवाया हूं। बताया तब जानकारी होने पर मासूलगोदी आने के लिये निकले थे। रास्ते में किशुन सिन्हा को फोन कर पूछा तब बताया कि दमयन्ति को परपोडी के प्राईवेट अस्पताल में ईलाज हेतू लाया हूँ। दमयन्ति सिन्हा बेहोसी की हालत में थी, कुछ देर बाद दमयन्ति को परपोडी से रिफर कराकर एंबुलेंस से उपचार हेतु भिलाई के अस्पताल लेकर गये, जहां दमयन्ति की मृत्यु हो गई। 
     मर्ग सदर जांच में मृतिका दमयन्ति सिन्हा के मायके पक्ष और अन्य लोगो से पुछताछ कर बयान लिया गया। पीएम रिपोर्ट, परिजनों के बयान एवं अन्य साक्ष्य के अनुसार आरोपी किशुन सिन्हा के द्वारा दमयन्ति सिन्हा को दिनांक 19.09.2025 के सुबह एवं उसके पहले रात्रि में मारपीट करने से शरीर में कई जगह गंभीर चोट आने से मृत्यु होना तथा किशुन सिन्हा के द्वारा परिजनों को उल्टी दस्त होने की झूठी बात बता कर षडयंत्र पूर्वक गुमराह करना तथा साक्ष्य छुपाने हेतू उल्टी दस्त होने से मृत्यु होने की बात बोल कर साक्ष्य छुपाना पाये जाने से आरोपी किशुन सिन्हा के विरूद्ध अपराध सदर धारा 103 (1) 238, 61(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
      घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक अलील चंद को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। 
    प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी किशुन सिन्हा उम्र 37 वर्ष निवासी मासुलगोंदी थाना परपोडी जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। 
  आरोपी किशुन सिन्हा पिता प्यारेलाल सिन्हा उम्र 37 वर्ष निवासी मासुलगोंदी थाना परपोडी जिला बेमेतरा को दिनांक 18.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
   इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक अलील चंद, सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, डामेश्वर सिंह, आरक्षक पियुष सिंह, राहुल सिंह सहित थाना परपोडी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।