एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर थाना खम्हरिया में दो आरोपियों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
     दिनांक 17/18 जनवरी 2026 की रात्रि आवेदक की दुकान के पास अनावेदकगणों विक्रम ध्रुर्वे एवं रोहित मण्डावी निवासी खम्हरिया द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने एवं समझाइश देने पर मारपीट व लड़ाई झगड़ा करने की घटना हुई। इसकी शिकायत दिनांक 18.01.2026 को प्रातः आवेदक द्वारा की गई। शिकायत से आक्रोशित अनावेदकगणों ने पुनः कन्या शाला के पास आवेदकों से झगड़ा कर मारपीट पर तैयार होकर हो-हल्ला किया, जिससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। 
      स्थिति की गंभीरता एवं संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा अनावेदकगणों को आवेदको के समक्ष धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। अनावेदकगणों पर धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत अनावेदकगणों विक्रम ध्रुर्वे पिता मन्नु ध्रुर्वे उम्र 23 वर्ष, रोहित मण्डावी पिता बिसौहा मण्डावी उम्र 26 वर्ष, दोनो निवासी खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। 
        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, आरक्षक सौरभ सिंह, धर्मेन्द्र साहू, मुकेश चंद्रवंशी सहित थाना खम्हरिया के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।