कलेक्टर बेमेतरा श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद के मार्गदर्शन पर अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 दिसंबर 2025 - कलेक्टर बेमेतरा श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा बेमेतरा वृत्त अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बरामदगी की गई तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आबकारी वृत्त बेमेतरा : देशी व विदेशी शराब जप्त
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 31 दिसम्बर 2025 को आबकारी वृत्त बेमेतरा की टीम द्वारा खंडसरा-बेमेतरा रोड पर कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी मोतीलाल यादव पिता मांगन यादव उम्र 33 वर्ष एवं गोपाल छेत्री पिता सुखु छेत्री उम्र 50 वर्ष निवासी कारेसरा थाना बेमेतरा के कब्जे से अवैध मदिरा बरामद की गई।
जप्त सामग्री
आरोपीयों से 20 पाव देशी मसाला मदिरा, 20 पाव देशी प्लेन मदिरा, 10 पाव विदेशी गोवा मदिरा कुल 50 पाव (कुल मात्रा 9 बी.एल.) बाजार मूल्य 4800 रु, मदिरा परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक CG 25 N 9171, वाहन का अनुमानित मूल्य 60000 रु को जप्त किया गया। जांच उपरांत मदिरा को सील कर आबकारी विभाग द्वारा कब्जे में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(क) एवं 59(क) के तहत गैर जमानती प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
अवैध मदिरा के विरुद्ध शिकायत हेतु अपील
जिले में अवैध मदिरा धारण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत के लिए नागरिक आबकारी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। आबकारी वृत्त बेमेतरा उप निरीक्षक सुश्री वीणा भंडारी मोबाइल न 7803036415। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अवैध शराब के विरुद्ध सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।