कलेक्टर बेमेतरा श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद के मार्गदर्शन पर अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 दिसंबर 2025 - कलेक्टर बेमेतरा श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा साजा वृत्त अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बरामदगी की गई तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आबकारी वृत्त साजा : देशी मसाला शराब जप्त
इसी दिन आबकारी वृत्त साजा द्वारा साजा-कोदवा रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश यादव पिता चैतराम यादव उम्र 34 वर्ष निवासी कोदवा थाना साजा के कब्जे से अवैध देशी मदिरा जप्त की गई।
जप्त सामग्री
आरोपी से 30 पाव देशी मसाला मदिरा (कुल मात्रा 5.4 बी.एल.) मदिरा का बाजार मूल्य 3000 रु, मदिरा परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक CG 04 KR 9068, वाहन का अनुमानित मूल्य 20000 रु, कुल जप्त मूल्य 23000 रु को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध मौके पर ही विधिवत प्रकरण कायम कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत गैर जमानती अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले की विवेचना प्रचलन में है।
अवैध मदिरा के विरुद्ध शिकायत हेतु अपील
जिले में अवैध मदिरा धारण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत के लिए नागरिक अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। आबकारी वृत्त साजा उप निरीक्षक दयालाल साहू मोबाइल 9827489211। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अवैध शराब के विरुद्ध सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।