मंगलवार, 27 जनवरी 2026

77 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सभी थानों चौकियों में हुआ ध्वजारोहण

एसडीओपी कार्यालय, थाना, चौकी, रक्षित केन्द्र, अजाक, महिला सेल में प्रभारियों ने किया ध्वजारोहण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 जनवरी 2026 - आज 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पुलिस अनुविभागीय कार्यालय (SDOP) बेमेतरा/सिटी कोतवाली बेमेतरा में एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, पुलिस अनुविभागीय कार्यालय (SDOP) बेरला में विनय कुमार एवं रक्षित केन्द्र बेमेतरा में रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो व समस्त थाना/चौकी, अजाक, महिला सेल में ध्वजारोहण किया गया। 
इस अवसर पर उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय कार्यालय एवं समस्त थाना/चौकी, अजाक, महिला सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...