मंगलवार, 27 जनवरी 2026

डीएवी विद्यालय के 120 बच्चों ने जिला मुख्यालय में दिए शानदार प्रस्तुति

डीएवी स्कूल जांता के बच्चों ने आयोजन में बटोरी वाहवाही व प्रशंसा, मिला मोमेंटो व प्रमाण पत्र 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 जनवरी 2026 - डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएवी विद्यालय जांता के लगभग 120 विद्यार्थियों ने बेसिक स्कूल मैदान बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग लिया। जहां उन्होंने अपनी प्रस्तुति और प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के बच्चों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति से उपस्थित सभी को प्रभावित किया। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू एवं जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, जिला सीईओ प्रेमलता पद्माकर एसएसपी रामकृष्ण साहू आदि सभी ने इस विशेष नृत्य व प्रस्तुतीकरण को देखकर डीएवी विद्यालय के बच्चों के खूब सराहना करते हुए मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...