मंगलवार, 27 जनवरी 2026

77 वें गणतंत्र दिवस पर एसपी कार्यालय बेमेतरा में डीआईजी एवं एसएसपी रामकृष्ण साहू ने किया ध्वजारोहण

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 जनवर 2026 - आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 
  इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने अपने शासकीय निवास पर भी ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं समस्त जिलेवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। 
उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों एवं अनुशासन का पालन करते हुए आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। साथ ही पुलिस बल द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। 
   कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके, सीन ऑफ क्राइम यूनिट बेमेतरा की वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक (अ.) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनोग्राफर संतोष सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक (अ.) महेन्द्र भुआर्य, प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह क्षत्री, पेखन सिंह राजपूत, सुरेश भारतेन्दु, राकेश मेरावी, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, आरक्षक वासुदेव साहू, राजेश नाथ योगी, भारत साहू, सतीश साहू, गेल्विन साहू, प्रवीण कुमार, गेंदलाल चतुर्वेदी, मुकेश यादव, फत्ते पाटिल, राकेश साहू, राकेश राजपूत, अभिषेक सिंह, राजेश भास्कर, विश्राम साहू, नोहर साहू, देवेन्द्र टंडन, दीनदयाल डहरिया, नंदुराम ध्रुव, म.आर. भारती राजपूत, द्रोपति ठाकुर, म.आर. (एम) राही यादव, प्रियंका सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

भगवान से जुड़ना सिखाती है श्रीमद भागवत - श्रद्धा दीदी

श्रीकृष्ण-रूखमणी विवाह कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु  श्रीमद् भागवत कथा बारगांव (बेरला) में उमड़ी श्रोताओं की भीड़, आज होगी सुदामा चरित्र की...