थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा ने रांका में की आबकारी एक्ट पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 15 जनवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना के अधार पर ग्राम रांका क्षेत्र में स्थित एनएच 30 ढाबा रेस्टोरेंट पहुंचकर आरोपी लखन लाल सोनवानी उम्र 40 वर्ष निवासी हल्दी थाना गुंडरदेही जिला बालोद, हाल पता एनएच 30 ढाबा रेस्टोरेंट ग्राम रांका थाना व जिला बेमेतरा को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा शराब के साथ पकड़ा गया।
जिसमें थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी लखन लाल सोनवानी उम्र 40 वर्ष निवासी हल्दी थाना गुंडरदेही जिला बालोद, हाल पता एनएच 30 ढाबा रेस्टोरेंट ग्राम रांका थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब (5,400ml) किमती 3600 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 520 रूपये, कुल जुमला कीमती 4120 रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक शैल शर्मा, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, मनीष मिश्रा, राहुल यादव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।