टेमरी को गोद लेने के उद्देश्य को पूरा करना हम सब की जवाबदेही है जिसके लिए सभी को करना है सामूहिक कार्य - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई

कलेक्टर पहुंची राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी, संस्थानों महतारी सदन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 जनवरी 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज राज्यपाल द्वारा गोद लिए ग्राम टेमरी पहुंची। ग्राम के सभी संस्थाओं का निरीक्षण कर सभी को उचित दिशा निर्देश दिए। साथ ही क कि जिस उद्देश्य को लेकर इस ग्राम को गोद लिया गया हैं उस उद्देश्य की पूर्ति करना हमारी जवाबदेही है, जिसके लिए सभी का सामूहिक कार्य किया जाना अति आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने यहां संचालित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर नागरिकों को मिल रही जन सुविधाओं का बारीकी से जानकारी ली। कलेक्टर ने केंद्र संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों को उनकी निर्धारित सेवा सहज उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर तय करें और सेवा के आधार पर शुल्क लेवें। 
आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण 
कलेक्टर ने इस दौरान ग्राम टेमरी में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को विशेष स्वास्थ्य सेवा लाभ मिलनी चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष, दवाई वितरण कक्ष सहित ओपीडी का निरीक्षण की। कलेक्टर ने उपस्थित चिकित्सकों को संवेदना के साथ मरीजों का उपचार करने निर्देशित की।
नव निर्माण महिला सदन का निरीक्षण 
कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने इस दौरान महिला आजीविका के लिए बनाए जा रहे महिला सदन का भी निरीक्षण की। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह केंद्र महिलाओं के समग्र कल्याण के लिए सेतु का कार्य करेगा। इसे ध्यान में रखकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देशित की। 

धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण 
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज धान खरीदी केंद्र टेमरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन के गाईड लाईन अनुसार धान खरीदी की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया, धान की गुणवत्ता, बारदाना की उपलब्धता, तुलाई, भंडारण, उठाव तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। धान विक्रय करने आए किसानों को कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि सभी किसानों से उनकी धान की खरीदी बोए गए रकबा पर होगी। किसी भी किसान को धान विक्रय के लिए परेशान नहीं होने भरोसा दिलाई। 

किसानों से संवाद कर जानी जमीनी स्थिति 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने केंद्रों में उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर टोकन वितरण, तुलाई की गति, बारदाना उपलब्धता, भुगतान प्रक्रिया एवं खरीदी से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।