धान खरीदी माँग को लेकर सिमगा राष्ट्रीय मार्ग में रांका कठिया में कांग्रेस करेगी 29 को चक्का जाम

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 जनवरी 2026 - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजेपी सरकार को नींद से जगाने एवं किसानों की धान खरीदी की मांग को लेकर ग्राम रांका कठिया में दिनांक 29 जनवरी दिन गुरुवार 2026 को 12:30 बजे "चक्का जाम" किया जाएगा। उक्त चक्काजाम कार्यक्रम में बेमेतरा जिले किसान भाई साथ मे रहेंगे। 
       इस अवसर पर जिले के पूर्व विधायकगण, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, सभी ब्लॉक एवं शहर अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यगण, कांग्रेस जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यगण, कांग्रेस समर्पित सरपंच एवं पंचगण, विभिन्न प्रकोष्ठों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति जनजाति सहित कांग्रेस परिवार के सभी प्रकोष्ठों गरिमामय उपस्थिति प्रदान करेगे। जिला कांग्रेस ने आयोजित चक्काजाम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।