गणतंत्र दिवस पर बेसिक स्कूल मैदान में स्वास्थ्य विभाग ने आकर्षक व भव्य झांकी का प्रदर्शन कर सेवाओं एवं शिक्षा की दी जानकारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते इस गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह स्थल बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में संपूर्ण टीकाकरण अभियान का आकर्षक झांकी जो कि स्वास्थ्य शिक्षा पर भी आधारित था स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीएमओ खण्डसरा डॉ शरद कोहाड़े के नेतृत्व में प्रदर्शित किया गया। जिसको मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधि के साथ उपस्थित सभी आमजन सभी ने सराहना किया।