माईनर एक्ट में 04 एवं आबकारी एक्ट में 03 पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 05 जनवरी 2026 को यातायात बेमेतरा 04 चालान में 04 वाहन चालक, कुल 04 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 04 प्रकरण में 5900 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।
अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इसी क्रम में 05 जनवरी 2026 को थाना नांदघाट, चंदनू एवं साजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 03 प्रकरण में 03 आरोपी अर्जुन आडिल उम्र 52 वर्ष निवासी टेमरी थाना नांदघाट, जितेन्द्र घृतलहरे उम्र 35 वर्ष निवासी चंदनू, विजय वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी केशडबरी थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में 04 व 05 जनवरी 2026 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना साजा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति, थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 03 प्रकरण में 04 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।