एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर नांदघाट पुलिस ने 07 जुआडियों से नगदी रकम 45360 रु, 08 मोबाईल, 06 बाईक व तास किया जप्त

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर नांदघाट पुलिस ने 07 जुआडियों से नगदी रकम 45360 रु, 08 मोबाईल, 06 बाईक व तास किया जप्त  

थाना नांदघाट पुलिस ने ग्राम टेमरी में जुआ एक्ट में कार्यवाही कर 355360 रु किए जप्त 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के निर्देशन एवं प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नांदघाट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम टेमरी खार आम जगह पर रेड कार्यवाही कर 07 जुआड़ी से नगदी रकम 45360 रूपये एवं 52 पत्ती तास व विभिन्न कंपनी के 08 नग स्मार्ट मोबाईल कीमती करीबन 60000 रूपये, 06 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 250000 रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 355360 रूपये को जप्त किया गया।  
10 दिसम्बर 2025 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम टेमरी खार आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से हार जीत का जुआ खेल रहे है की सूचना पर थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर के नेतृत्व में थाना नांदघाट पुलिस टीम द्वारा ग्राम टेमरी खार पुलिस टीम पहुचकर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 07 जुआड़ी पकड़े गए। 
      जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण दर्ज कर 07 जुआडियों युगल किशोर साहू उम्र 41 वर्ष ग्राम एरमशाही चौकी मारो, बिन्दा प्रसाद कुर्रे उम्र 59 वर्ष ग्राम डिघोरा थाना पथरिया जिला मुंगेली, रामनारायण कश्यप साईतोडे उम्र 35 वर्ष ग्राम वार्ड नंबर 11 मारो चौकी मारो, शत्रुहन घृतलहरे उम्र 32 साल ग्राम झिलगा चौकी मारो, विश्वप्रताप वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर, देवकांत दिवेदी उम्र 38 वर्ष ग्राम गतौरी सेमरताल थाना कोनी जिला बिलासपुर, रिजवान खान उम्र 46 वर्ष ग्राम वार्ड नंबर 09 सरगांव जिला मुंगेली के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। 
      जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 45360 रूपये एवं 52 पत्ती तास व विभिन्न कंपनी के 08 नग मोबाईल कीमती करीबन 60000 रूपये, 06 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 250000 रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 355360 रूपये को जप्त किया गया। 
         इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक यागेश्वर देशमुख, प्रधान आरक्षक राजकुमार चौबे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक बालमुकुंद सिंह आकाश सिंह राजपूत, प्रताप सिंह यादव, मिथुन चंद्रवंशी, सतीश वर्मा, देवनारायण साहू, नरेन्द्र बंजारे सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।