जल्द से जल्द जिला प्रशासन इन मांगो को लेकर सहर्ष विचार कर आने वाले दिनों को इस परेशानियों को दूर करे, ताकि धान खरीदी की गति प्रभावित न हो - युवा कांग्रेस साजा विधानसभा अध्यक्ष अंजोर यदु

किसानों एवं कांग्रेसियों ने सेवा सहकारी समिति केहका में किया घेराव व तालाबंदी कर प्रदर्शन 

टोकन लिमिट बढ़ाने एवं नियमित परिवहन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 30 दिसंबर 2025 - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान में रविन्द्र चौबे पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश में संतोष वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस साजा विधानसभा अध्यक्ष अंजोर यदु एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा महामंत्री ईश्वर वर्मा के नेतृत्व में पूरे साजा क्षेत्र में किसानों को हो रही समस्याएं जिसमें सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी में किसानों को हो रही भारी परेशानी एवं अन्य मांगों को लेकर जिसमें धान खरीदी की टोकन लिमिट बढ़ाने एवं किसानों को ऑफलाइन टोकन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने एवं खरीदी की गई धान की नियमित परिवहन आदि सभी मांगों को लेकर (ताकि धान खरीदी प्रभावित न हो) सेवा सहकारी समिति केहका कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी कर कलेक्टर के नाम समिति प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सभी कांग्रेसजनों एवं किसानो ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। 
वहीं युवा कांग्रेस साजा के विधानसभा अध्यक्ष अंजोर यदु ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों को धान विक्रय के लिए भटकना पड़ रहा है, मनमानी तरीके से बिना किसी नीति से धान खरीदी किया जा रहा है जोकि अनुचित है, अभी तक सेवा सहकारी समिति केहका में लभभग 30 दिवस की खरीदी में 33 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है और कुल खरीदना है लगभग 80 हजार क्विंटल, लेकिन अभी शासन की तय समय अनुसार महज 22 दिन ही खरीदी होना है, इन दिनों में 47 हजार क्विंटल खरीदी की जानी है जो असंभव है। हम सभी किसानों की मांग को लेकर हम कलेक्टर बेमेतरा के नाम ज्ञापन सौंप कर निवेदन किया है कि जल्द से जल्द जिला प्रशासन इन मांगो को लेकर सहर्ष विचार कर आने वाले दिनों को इस परेशानियों को दूर करे, ताकि धान खरीदी की गति प्रभावित न हो। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बीरनपुर के पूर्व सरपंच हेमराम वर्मा, जेठूराम साहू, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र साहू, खेलन नेताम, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नारद सिन्हा, गौतम पठारी, वरिष्ठ किसानों में चुमन नेताम, बेदराम साहू, कैलाश साहू, दौलत जायसवाल, जनक साहू, खेलन नेताम, तखत वर्मा, दिनेश साहू, बहादुर साहू, गौकरण साहू, संतराम वर्मा, अशोक वर्मा, देवव्रत वर्मा, भूपेंद्र सिंहा, तेजराम सिंहा, दीनू वर्मा, ईश्वरी साहू, देवनाथ वर्मा, रमेश सिन्हा, नंदकुमार सिंहा, श्याम रजक, कमलेश वर्मा, तेजराम वर्मा, भागवत नेताम, बल्ला यादव, खेमू वर्मा, अर्जुन ठाकुर, पोषण वर्मा, लल्ला सिन्हा, मिथलेश वर्मा, मुँगीलाल लहरें, परस ठाकुर, केशव सेन, ईश्वर सेन, विनोद लहरें एवं ग्राम केहका, चोरभठी, बीरनपुर, कोरवाय, पिपरिया एवं बीजागोंड के किसान साथी एवं कांग्रेसजन इस प्रदर्शन में शामिल हुए।