सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन व बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा के सहयोग से ठेलका (साजा) कालेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन व बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा के सहयोग से ठेलका (साजा) कालेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा में ठेलका कालेज के छात्र छात्राओं को दी गई एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 11 दिसम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा साजा विकासखण्ड अंतर्गत नवीन शासकीय महाविद्यालय ठेलका में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के अवसर पर एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जागरूकता अभियान नवीन शासकीय महाविद्यालय में 10 दिसम्बर को कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडार के मार्गदर्शन तथा जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश व बीएमओ डॉ एके वर्मा के सहयोग से जिला बेमेतरा के ब्लाक साजा के नवीन शासकीय महाविद्यालय ठेलका में एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय लक्ष्मी दीवान के उपस्थिति में महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को आईसीटीसी काउंसलर अभिषेक राजपूत के द्वारा एचआईवी/एड्स होने के कारण एवं बचाव की जानकारी दिया गया, साथ ही साथ उसके लक्षण और टोल फ्री नंबर 1097 की भी जानकारी दिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के आईसीटीसी एमएलटी अरुण कुमार यादव ने बताया कि यह जांच पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता हैं। इस महाविद्यालय में आयोजित एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय लक्ष्मी दीवान, राघवेंद्र सर, अखिलेश निराला, मंजू मास्कोले, चंद्रिका निषाद तथा स्वास्थ्य विभाग से परामर्शदाता अभिषेक राजपूत, लैब टेक अरुण यादव के साथ अन्य स्टाफ एवं महाविद्यालय में कुल 70 विद्यार्थी उपस्थित थे।