सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर व बीएमओ बेरला जीके कुंजाम के मार्गदर्शन पर हायर सेकेंडरी स्कूल पतोरा (बेरला) में एचआईवी/एड्स, टीबी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर व बीएमओ बेरला जीके कुंजाम के मार्गदर्शन पर हायर सेकेंडरी स्कूल पतोरा (बेरला) में एचआईवी/एड्स, टीबी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला 11 दिसंबर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर और खंड चिकित्सा अधिकारी बेरला के मार्गदर्शन में हायर सेकेंडरी स्कूल पतोरा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
     इस स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में टीबी, एड्स, कुष्ट, मलेरिया और स्त्री रोग के बारे में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और स्टाफ को जानकारी प्रदान की गई। 
     इस कार्यक्रम प्रमुख रूप से टीबी उन्मूलन, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के ब्लॉक वरिष्ठ पर्यवेक्षक दिनेश गंगबेर ने टीबी के फैलाव, संक्रमण, उपचार और निक्षय पोषण योजना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान भारत सरकार ने 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य रखा है। सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने और नए मरीजों की खोज के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। 
     इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा तहत एचआईवी/एड्स जागरूकता जानकारी ही बचाव है पर आईसीटीसी परामर्शदाता मौसमी टंडन ने एचआईवी/एड्स के फैलाव, संक्रमण और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों द्वारा शपथ ली गई कि छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिला को टीबी/एचआईवी मुक्त बनाने सबको जागरूक किया जाएगा।