सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में जिलें में चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में जिलें में चलाया जा रहा जन जागरूकता अभियान 

कुष्ठ उन्मूलन की मुहिम तेज: चोरभट्टी में स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता रैली, स्कूली बच्चों ने दिए सशक्त संदेश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11दिसम्बर 2025 - आयुष्मान आरोग्य मंदिर चोरभट्टी में कुष्ठ रोग के उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जन जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर और जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर पूरे गांव में जिले से कुष्ठ रोग को जड़ से खत्म करने अभियान है। 
   बच्चों ने तख्तियों पर लिखे नारे “जन-जन की शक्ति से, कुष्ठ रोग मिटेगा बस्ती से,” “एमडीटी खाओ कुष्ठ मिटाओ,” “टीबी हारेगा - देश जीतेगा” के साथ गलियों में भ्रमण किया और ग्रामीणों से सघन सर्वे में ईमानदारी से जांच करवाने सहयोग मांगा।  
          स्वास्थ्य टीम ने लोगों को कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षण, संभावित विकृतियों, रोकथाम, एमडीटी दवा के महत्व और समय पर इलाज की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 8 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सर्वे दल घर-घर जाकर जांच कर रहा है। 
       रैली में ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा पात्रे, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर किरण सोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंजू मिरचंडे, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नीलिमा पांडे, सुनील पात्रे, संध्या साहू, मितानिन प्रशिक्षक पूर्णिमा जायसवाल, मितानिन सरोज और सविता सीता की सक्रिय उपस्थिति रही।
             स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य गांव-गांव जागरूकता फैलाकर जिले से कुष्ठ रोग को जड़ से खत्म करना है।