सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन पर जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोसायटीओ में निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन पर जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोसायटीओ में निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन 

मोतियाबिंद ऑपरेशन जिला चिकित्सालय बेमेतरा में निरंतर जारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 10 दिसम्बर2025 - जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत रोहलेडर के निर्देशानुसार जिला नोडल (दृष्टिहीनता कार्यक्रम) डॉ. बाबूलाल राज और नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी केंद्रों और धान कटाई-मिंजाई में कार्यरत लोगों के लिए निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
इस कार्यक्रम के तहत आंखों की देखरेख और नियमित जांच के लिए स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जा रही है। बेमेतरा के कई धान खरीदी केंद्रों में नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा उपस्थित किसानों को धान कटाई के समय आंखों में लगने वाले चोट से बचाव के लिए निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। 
    असिस्टेंट नोडल विद्यासागर ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम बेमेतरा जिला में सभी विकासखण्ड साजा, खंडसरा, बेरला और नवागढ़ ब्लॉक में चलाया जा रहा है।  

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में मोतियाबिंद ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध 
सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन जिला अस्पताल में निरंतर जारी है, और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु अग्रवाल की उपस्थिति में आम लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।