प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 दिसम्बर 2025 - भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने आज बेमेतरा जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों एवं मंडियों का निरीक्षण कर किसानों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान सभी किसानों ने एक ही समस्या सामने रखी - धान का टोकन नहीं कट पा रहा है और टोकन लिमिट बहुत कम है, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है।"
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने तत्काल कलेक्टर जिला बेमेतरा से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की और किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख माँगें -
1. प्रतिदिन धान खरीदी की क्विंटल लिमिट बढ़ाई जाए - जिले के 129 धान उपार्जन केन्द्रों में सॉफ्टवेयर लिमिट कम होने के कारण किसानों के धान की खरीदी प्रभावित हो रही है।
2. ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन लिमिट बढ़ाई जाए - किसानों का टोकन नहीं कट पा रहा है, जिससे लंबी प्रतीक्षा और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
3. उपार्जन केन्द्रों की नियमित मॉनिटरिंग हो - अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण कर
किसानों की शिकायतों का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया जाए।
इस दौरान किसान नेता योगेश तिवारी बोले हमारी भाजपा की सरकार है, किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी लिमिट एवं टोकन की समस्या जल्द ही दूर की जाएगी। किसानों के हित सर्वोपरि हैं यह नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय का स्पष्ट संकल्प है।”
भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने आगे कहा “मैंने स्वयं किसानों से बात की है, उनकी समस्याएँ वास्तविक हैं। इसलिए कलेक्टर से आग्रह किया है कि इस समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जाए।”
कलेक्टर से मुलाकात के दौरान हुलास साहू, कमाल साहू, राजू साहू, अजय मिश्र, चेतन साहू, प्रियांशु सिंह शामिल हुये।