बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झंडी दिखाकर दल को राज्य स्तरीय युवा उत्सव बिलासपुर के लिए किया रवाना

बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झंडी दिखाकर दल को राज्य स्तरीय युवा उत्सव बिलासपुर के लिए किया रवाना 

राज्य स्तरीय युवा उसत्व बिलासपुर के लिए जिला बेमेतरा से 74 बच्चे विभन्न विधाओं में लेंगे भाग 

जिला स्तरीय युवा उत्सव में डीएवी जांता का रहा दबदबा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 दिसम्बर 2025 - बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झंडी दिखाकर जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता दल को राज्य स्तरीय युवा उत्सव बिलासपुर के लिए रवाना किया। राज्य स्तरीय युवा उसत्व बिलासपुर के लिए जिला बेमेतरा से 74 बच्चे विभन्न विधाओं में भाग लेकर बेमेतरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।  
     जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता बेमेतरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। 
      विद्यालय के कुल 49 विद्यार्थियों ने 09 विभिन्न विधाओं में सहभागिता की, जिनमें से 07 प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय ने अपनी सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 
     विद्यालय के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों एवं संपूर्ण डीएवी परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए और इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का फल है। साथ ही यह हमारे शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयास का प्रमाण है। डीएवी परिवार सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।”