प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 दिसम्बर 2025 - नगर पालिका बेमेतरा क्षेत्र में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिमा स्थल की विशेष स्वच्छता की गई तथा माल्यार्पण कर अटल जी के योगदानों को स्मरण किया गया।
उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान, सुशासन और विचारधारा को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांत एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी, मंडल अध्यक्ष युगल देवागन, सभापति नीतू कोठारी, राजकुमार खांडे, राजू देवागन, ममता साहू, रोशन दत्ता, डॉ विनय साहू, रोशन वर्मा उपस्थित रहे।