सोसायटी अध्यक्ष जिला संघ बेमेतरा का प्रतिनिधि मंडल मिला कलेक्टर, डीएमओ से

सोसायटी अध्यक्ष जिला संघ बेमेतरा का प्रतिनिधि मंडल मिला कलेक्टर, डीएमओ से 

धान खरीदी की जानकारी देते हुए अविलंब परिवहन शुरू करवाने का किया अनुरोध 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 दिसंबर 2025 - सोसायटी अध्यक्ष जिला संघ बेमेतरा का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला। अध्यक्षों ने उन्हे 15 दिन की धान खरीदी के संबंध में जानकारी दी तथा उन्हें सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी का लिमिट कम से कम चार हजार कट्टा प्रतिदिन करने का अनुरोध किया। 
         साथ ही अब सोसाइटियों से धान उठाव हेतु अविलंब परिवहन शुरू करवाने का भी अनुरोध किया गया, ताकि उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रभावित न हो और सोसाइटी को अधिक सुखत का सामना न करना पड़े।  
कलेक्टर से भेंट करने के पश्चात प्रतिनिधि मंडल जिला विपणन अधिकारी और उप पंजीयक के साथ साथ खाद्य अधिकारी से भी मिलकर धान खरीदी व परिवहन की समस्या से अवगत कराया। 
             कलेक्टर और विपणन अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हम परिवहन करना चालू करेंगे और समिति का लिमिट है उसको बढ़ाया जाएगा। वहीं धान खरीदी के समय सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन अधिकारियों के द्वारा दिया गया। 
    इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, प्रहलाद वर्मा, सोमेश दुबे, सचिव संतोष पुरी, कोषाध्यक्ष दोहई वर्मा, प्रबल ठाकुर, भागीरथी साहू, बिसन साहू, सुंदर यादव सहित अन्य अध्यक्षगण उपस्थित थे।