आबकारी एक्ट में 06 व कोटपा एक्ट में 25 पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 01 दिसम्बर 2025 को चौकी मारो 09 चालान में 09 वाहन चालक, कुल 09 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें 09 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया।
इसी क्रम में 01 दिसम्बर 2025 को थाना बेमेतरा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 06 प्रकरण में 06 आरोपी देवेन्द्र सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी चोरभट्ठी बेमेतरा, आशाराम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी पेण्ड्रीतराई थाना बेमेतरा, सुनील सलुजा उम्र 40 वर्ष निवासी बेमेतरा, अनिल कुमार झारिया उम्र 31 वर्ष निवासी उम्र बेमेतरा, दुर्गेश साहू उम्र 28 वर्ष निवासी कुसमी, रूपेन्द्र चक्रधारी उम्र 42 वर्ष निवासी सावतपुर देवरबीजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में 01 दिसम्बर 2025 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना बेमेतरा 20 प्रकरण, थाना चंदनू 05 प्रकरण, कुल 25 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।
अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।