आयोजन में प्रश्नोत्तरी में 15 माताओं एवं संयुक्त परिवार की माताओं को पुरस्कृत कर किया सम्मानित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 दिसंबर 2025 - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित एवं सरस्वती शिक्षा संस्थान छग रायपुर एवं सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छग के मार्गदर्शन में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर मारो विद्यालय में सप्तशक्ति संगम (मातृशक्ति सम्मेलन) कार्यक्रम का आयोजन 02.12.2025 मंगलवार को दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक संपन्न हुई। उक्त कार्यक्रम में कुल 175 माताओं की उपस्थिति रही। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति सुनीता बघेल सरपंच ग्राम पंचायत चक्रवाय, अध्यक्षता श्रीमती सुधा तिवारी पार्षद नगर पंचायत मारो, विशिष्ट अतिथि श्रीमति रश्मि साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत परसदा एवं श्रीमती निलिमा सिंह क्षत्रिय शिक्षिका (स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारो), मुख्य वक्ता श्रीमति खुलेश्वरी देवांगन एवं सुश्री रेणुका साहू रही। अतिथियों द्वारा सरस्वती, ऊं, भारतमाता की पूजन, द्वीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। अतिथियों को शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना में श्रीमति शिव्या साहू (दीदी जी) द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्ययोजना के स्वरूप की जानकारी दी गई। विद्यालय की बहनों कृतिका, लव्या, पायल, दिव्या, अदिति एवं साथी के समूह गीत के पश्चात प्रथम मुख्य वक्ता श्रीमती खुलेश्वरी देवांगन (विभाग सह संयोजिका बिलासपुर) ने अपने उद्बोधन में कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण विषय पर विचार रखते हुए संयुक्त परिवार को समाज की महत्वपूर्ण कड़ी बताया, जिससे भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों की रक्षा की जा सकती है। माताओं से आग्रह किया कि हम पेड़ों का संरक्षण कर पर्यावरण की संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रेरणादायक प्रश्नों के उत्तर देने वाली 15 माताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की बहनों ने रानी लक्ष्मीबाई, जीजा बाई, दुर्गावती की रुपसज्जा के माध्यम से प्रेरणादाई माताओं की संदेश प्रस्तुति दी। जिसके बाद कार्यक्रम में द्वितीय मुख्य वक्ता सुश्री रेणुका साहू (क्षेत्रिय प्रशिक्षण प्रमुख मध्य क्षेत्र) ने अपने सारगर्भित विचार हमारे देश की वर्तमान परिस्थिति में महिलाओं का योगदान विषय पर रखते हुए परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले माताओं बहनों की आत्मनिर्भरता हासिल कर देश को सशक्त बनाने वाले के नाम पद से अवगत कराते हुए उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।
सम्मान की कड़ी में उपस्थित माताओं में से संयुक्त परिवार का सम्मान श्रीमति अनिता यादव (कुल 22 सदस्य), समाज, चिकित्सा गौसेवक पुत्र की माता सम्मान श्रीमति शीतला चौबे एवं देशसेवा में समर्पित सैनिक एकलौते पुत्र की माता श्रीमती निर्मला साहू को सम्मानित किया गया। अनुभव कथन के रूप में विचार रखते हुए श्रीमति निलिमा सिंह क्षत्रिय ने महिलाओं को परिवार को सुदृढ़ बनाने मुख्य स्तंभ बताते हुए महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से आयोजित कार्यक्रम को बहुत ही महत्वपूर्ण आयोजन बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमति रश्मि साहू ने अपने उद्बोधन में माताओं को समाज सेवा में आगे बढ़ने की बात कही। श्रीमति सुधा तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में माताओं से कर्तव्यपथ पर दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ने हेतु कहा एवं समापन में श्रीमति सुनीता बघेल (मुख्य अतिथि) ने माताओं से अपील की हम अपने परिवार में पुत्र पुत्री को संस्कारवान कर्तव्यनिष्ठ बनाने हेतु अपने अतित पुर्वजों, समाज देश के लिए समर्पित जीवन जीने वाले विरांगनाओं से प्रेरणा लेकर एक अच्छी परवरिश देवें। श्रीमति श्वेता ठाकुर के आभार प्रदर्शन के पश्चात सभी माताओं ने दाहिने हाथ आगे कर मैं सृजनकर्ता हूं, भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव, कुल परंपरा, मितव्ययता, पर्यावरण हितैषी, नागरिक कर्तव्यों का पालन, परिवार, समाज, राष्ट्र तथा विश्व कल्याण एवं सप्तशक्ति का जागरण करने का संकल्प लिया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में संयोजिका एवं संचालनकर्ता श्रीमति श्वेता ठाकुर (दीदी), सहयोगी सुषमा राजपूत, त्रिवेणी वर्मा, शिब्या साहू, शीला वर्मा, विद्यालक्ष्मी डहरिया, अरुण पाटिल, लखेश्वरी सेन रही है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश शर्मा (प्रधानाचार्य), दिनेश रजक, सुभाष मानिकपुरी, विनीत मिश्रा, एवं भिरेन्द्र राजपूत (आचार्यों) की सहयोग भरतलाल साहू, मणीशंकर दीवान, प्रमोद पाण्डेय, लक्ष्मीकांत मिश्रा, मनहरण पाटिल, रामहरि साहू, संतोष साहू, सुनील सिंह क्षत्रिय, संतोष चौबे समिति सदस्यों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।