जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने पिरदा (बेरला) में किया छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेंट

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने पिरदा (बेरला) में किया छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेंट 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला 19 दिसंबर 2025 - जिलें के ग्राम पंचायत पिरदा में गुरु घासीदास जयंती के पावन पर्व पर 18 दिसम्बर को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' के पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ की अस्मिता के प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी का तैलचित्र भेंट किया गया।
         इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के बेरला ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय निषाद उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम पंचायत पिरदा के सरपंच संजय परघनिया की विशेष उपस्थिति रही। बाबा गुरु घासीदास के "मनखे-मनखे एक समान" के संदेश को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सदस्यों का विशेष योगदान रहा।