नगर पालिका बेमेतरा की पी.आई.सी. की बैठक अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में हुई संपन्न

नगर पालिका बेमेतरा की पी.आई.सी. की बैठक अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में हुई संपन्न 

नगर विकास को लेकर की गई चर्चा, सुझाव व विचारों पर शीघ्र अमल करने का आश्वासन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 दिसंबर 2025 - नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में पी.आई.सी. (प्रेसिडेंट इन काउंसिल) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 बैठक के दौरान नगर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। 
       अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सभी सदस्यों से नगरहित में समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। 
     उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना प्राथमिकता है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे, जिन पर शीघ्र अमल करने का आश्वासन दिया गया। 
  बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पंचू साहू, गौरव साहू, विकास तम्बोली, नीतू कोठारी, आकिब मालकानी, राजकुमार खांडे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।