बेलगांव सरपंच चंद्रभान ठाकुर बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष

बेलगांव सरपंच चंद्रभान ठाकुर बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष 

उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक लोगों में हर्ष 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 दिसम्बर 2025 - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय की सहमति से प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष की नियुक्ति किया गया। जिसमें बेमेतरा जिला में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर चंद्रभान ठाकुर को नियुक्त किया गया। चंद्रभान ठाकुर जनपद पंचायत साजा के ग्राम बेलगांव के वर्तमान में युवा सरपंच एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साजा ईकाई के पुर्व नगर मंत्री रहे है। इस नियुक्ति को लेकर चन्द्रभान ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही नियुक्ति पश्चात वे साजा विधायक ईश्वर साहू से उनके निवास पर सौजन्य भेंट मुलाकात किया।
        उनकी नियुक्ति पर पर साजा विधायक ईश्वर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, साजा जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, केशव पटेल, नारद वर्मा, गोवेंद पटेल, हिमांशु वर्मा, प्रेरणा लाल सौर्यजीत सिंह, नेतराम साहू, हेमंत साहू, लेखपाल यदु, त्रिलोकी साहू, नारद देवांगन, कर्मा सम्राट घनश्याम सिंह ठाकुर सहित भारी संख्या में गोंड समाज के प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।