विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों से जानकारी लेकर खासी नाराजगी जताई, लगाई फटकार
मामला नगर पंचायत साजा में आयोजित ब्लाक स्तरीय "प्रशासन गांव की ओर" शिविर के आयोजन का
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 24 दिसंबर 2025 - जिलें के साजा ब्लाक मुख्यालय में "प्रशासन गांव की ओर" की शिविर का आयोजन नगर के मंगल भवन प्रांगण में किया गया था। शिविर स्थल में केवल आंगनबाड़ी कार्यकताओं व पंचायत सचिवों की ही भीड़ बस दिख रही। जिसको देखकर ही अनुमान लगाया जा सकता हैं कि यह शिविर बिना प्रचार प्रसार का शिविर हैं। शिविर स्थल पर सिर्फ विभागो के अधिकारी व कर्मचारी ही उपस्थित रहे। जिनके लिए शिविर लगाया गया था (आम जनता) वह दिखाई ही नहीं दे रहे थे। जिससे स्वतः ही अनुमान लगाया जा सकता हैं कि उक्त शिविर बिना किसी प्रचार प्रसार का हैं।
नगर पंचायत साजा में आयोजित उक्त शिविर जोकि एक ब्लाक स्तरीय शिविर था, जिसमें आम जनता की उपस्थिति ही नजर नहीं आ रही थी। ऐसे शिविर के आयोजन का क्या औचित्य, जबकि यह आयोजित शिविर ब्लाक स्तरीय था, जिसमें सभी विभागों द्वारा आम जनता को अपने अपने विभाग की योजनाओं व उपलब्धियों को बताया जाना था। जिसका लाभ आम जनता लेकर योजनाओं की सार्थकता को बढ़ाए।
मगर आम जनता की अनुपस्थिति में भी शिविर का संचालन किया जा रहा था। जिसमें विभाग के अधिकारियों द्वारा अपनी बारी आने पर विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे, मगर उनको सुनकर लाभ लेने वाला कोई नहीं था।
ज्ञात हो कि साजा में आयोजित उक्त शिविर ब्लाक स्तरीय था। जिसकी अध्यक्ष एसडीएम थी, वहीं यह शिविर जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में पूरे जिलें में संचालित किया जा रहा था। साजा के इस शिविर में एसडीएम व ब्लाक के तीनों तहसीलदार ही अनुपस्थित रहे। वही नगर पंचायत थान खम्हरिया, परपोड़ी, देवकर के सीएमओ भी अनुपस्थित रहे। साथ ही पुलिस विभाग भी नदारद रहा।
साजा के शिविर में विधायक ईश्वर साहू ने शिविर के प्रचार प्रसार को लेकर अधिकारियों की क्लास ली, ग्राम पंचायत सचिवों को जानकारी व मुनादी कराने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कल ग्रुप में मेसेज आने पर मुनादी कराना बताएं, जिस पर विधायक ने सीईओ से पूछा तो विधायक के पूछने पर वे निरुत्तर नजर आए। जिससे नाराज होकर विधायक शिविर से वापस लौट गए। उनके साथ जनपद अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित सभी जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी वापस चले गए।
वहीं आज के इस ब्लाक स्तरीय शिविर में हुई इस घटना के लिए सभी के द्वारा नगर पंचायत साजा को दोषी ठहराया जा रहा था। संबंधितों द्वारा कहा जा रहा कि यह शिविर साजा में रखा गया है जिसमें साजा के ही नगरवासी नहीं आए तो पूरे ब्लाक की बात ही छोड़ो।
बहरहाल साजा के इस शिविर की इस बात को लेकर जिला अधिकारीयो द्वारा संज्ञान लिया गया और शिविर में अनुपस्थित रहे अधिकारियों की जानकारी ली गई।
वहीं विधायक के वापस लौट जाने के बाद शिविर स्थल में मायूसी छा गई। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जलपान कर शिविर का समापन किया गया।